
हॉस्टन (यूएस). भारत में जन्मीं दिव्या सूर्यदेवरा अमेरिका की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी जनरल मोटर्स (जीएम) की अगली चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) होंगी। 39 वर्षीय दिव्या एक सितंबर को ये पद संभालेंगी। वे मौजूदा सीएफओ चक स्टीवेंस (58) की जगह लेंगी। दिव्या ना सिर्फ जनरल मोटर्स, बल्कि ग्लोबल ऑटो सेक्टर की पहली महिला सीएफओ बनेंगी। पिछले 11 महीने से वे कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट फाइनेंस) की जिम्मेदारी देख रही हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LP7dPX