
जाटल गांव के पास बने सैनी फार्म हाउस में शनिवार रात को सोते समय सिर कुचलकर किसान की हत्या कर दी गई। शव को खेत में दबाकर हत्यारे फरार हो गए। रात को बरसात होने पर किसान का हाथ व सिर मिट्टी से बाहर निकल आए। रविवार सुबह कुत्तों के झुंड को देख परिजन मौके पर गए तो शव बरामद हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज किया है। पुलिस 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2M1j11s