तिमाही नतीजों के बाद टीसीएस का शेयर 1998 रु. के रिकॉर्ड स्तर पर, 6 महीने में 48% रिटर्न - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 12 July 2018

तिमाही नतीजों के बाद टीसीएस का शेयर 1998 रु. के रिकॉर्ड स्तर पर, 6 महीने में 48% रिटर्न

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का शेयर बुधवार को 6% से भी ज्यादा तेजी के साथ अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसने बीएसई पर 1,995 और एनएसई पर 1,998 का उच्च स्तर छुआ। कारोबार खत्म होने पर बीएसई पर शेयर शेयर 5.47% ऊपर 1979.60 रुपए पर बंद हुआ। एनएसई पर 5.06% तेजी के साथ 1,970 पर क्लोजिंग हुई। कंपनी का मार्केट कैप एक ही दिन में करीब 34,000 करोड़ रुपए बढ़कर 7.58 लाख करोड़ रुपए हो गया। टीसीएस देश की सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज 6.54 लाख करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NE1OwC

ADD











Pages