करोना काल में अभिभावकों की बेरुखी झेल रहे निजी स्कूल संचालकों को अब शिक्षा विभाग ने भी तगड़ा झटका देने का काम किया है। विभाग की ओर से सभी स्कूलों को एक नोटिस भेजा गया है जिसमें 2012 से लेकर अब तक का स्पोर्ट्स फंड तत्काल जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से मिले इस नोटिस से निजी स्कूल संचालक बेहद परेशान हैं।
हरियाणा संयुक्त विद्यालय संघ के जिला प्रधान अजमेर सिंह ने बताया कि कोरोना काल में जिले के करीब पांच सौ से ज्यादा स्कूलों में अभी भी 30 पर्सेंट से अधिक फीस नहीं पहुंची है। जबकि ऑनलाइन से लेकर अन्य स्तर पर स्कूल संचालकों की ओर से पढ़ाई अभी भी करवाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर ज्यादातर अभिभावकों ने विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए स्कूलों में अब तक फीस नहीं जमा करवाई है इसके साथ ही करोना में इस बार खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी अब तक तक आयोजन हुआ नहीं है ना ही इस साल होने की संभावना है।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार सोनीपत में ज्यादातर स्कूलों ने अब तक स्पोर्ट्स फंड जमा ही नहीं करवाया है जिस कारण करीब 5 करोड रुपए स्कूलों पर बकाया हो चुके हैं। इसी राशि से राज्य स्तरीय राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए गाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है।
खेल फंड जमा करवाने वाले को ही प्रतिभागिता
खेलों के सभी स्कूल मुखियाओं से कहा है कि वे अपना स्पोर्ट्स फंड अवश्य जमा करवाएं, इसके बिना खेलों में प्रतिभागिता की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल खेल फंड वसूलते हैं, लेकिन जमा नहीं करवाते।
शिक्षा विभाग किसी भी स्कूल पर कोई दबाव नहीं बना रही है। विभाग की ओर से सभी स्कूलों को हिदायत दी गई है। जिस भी स्कूल में विद्यार्थी से सपोर्ट फंड के नाम पर वसूली की है उसे शिक्षा विभाग में जमा करवाना होगा। अगर किसी स्कूल में कोई फंड विद्यार्थी से नहीं लिया है तो उसे यह लिख कर देना होगा। -रामबीर सरोहा, एईओ, सोनीपत।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32WXq51