मांजुकिच के गोल की बदौलत क्रोएशिया पहली बार विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 12 July 2018

मांजुकिच के गोल की बदौलत क्रोएशिया पहली बार विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की

फुटबॉल विश्व कप में बुधवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वह पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया। अब 15 जुलाई को फाइनल में उसका मुकाबला फ्रांस से होगा। क्रोएशिया 1950 (उरुग्वे) के बाद फाइनल में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बना। उसकी आबादी केवल 40 लाख है। वह फाइनल में जगह बनाने वाला सबसे कम रैंकिंग (20) वाला देश भी बन गया है। क्रोएशिया के मांजुकिच ने एक्स्ट्रा टाइम के 109वें मिनट में निर्णायक गोल किया। मांजुकिच का इस विश्व कप में ये दूसरा गोल है। इससे पहले निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इंग्लैंड के लिए ट्रिपिएर ने 5वें मिनट में फ्री किक से गोल किया। उसके बाद क्रोएशिया के इवान पेरिसिच ने 68वें मिनट में गोल किया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uomGzk

ADD











Pages