
लखनऊ. योगी कैबिनेट ने मंगलवार को प्रदेश में माटी कला बोर्ड के गठन को मंजूरी दी है। सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि 'माटी कला बोर्ड' का गठन प्रदेश में 15 जुलाई से लगने वाले प्लॉस्टिक बैन के मद्देजनर किया गया है। अध्यक्ष खादी एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री अथवा शासन द्वारा नामित प्रतिनिधि इसके अध्यक्ष बनेंगे। अतिरिक्त बोर्ड में पांच सदस्य भी नामित किये गये हैं। इस बोर्ड के गठन से दलित शोषित वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संतराम प्रजापति ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'हम सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं यह 70 साल में पहली बार हुआ है जब किसी सीएम ने इतना बड़ा फैसला लिया है।'
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2um3ja4