इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 86 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर; जो रूट ने 12वां शतक लगाया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 15 July 2018

इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 86 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर; जो रूट ने 12वां शतक लगाया

शनिवार को लॉर्ड्स में खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 86 रन से हरा दिया। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। 323 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 50 ओवर में 236 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुरेश रैना ने 46 और विराट कोहली ने 45 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए लियम प्लंकेट ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। जो रूट ने शतक लगाते हुए 113 रन की पारी खेली। उनके साथ डेविड विली ने आखिरी के ओवरों में 30 गेंद पर 50 रन की तेज तर्रार पारी खेली। कप्तान इयॉन मोर्गन ने भी 53 रन बनाए। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KXwxXI

ADD











Pages