अनाथ बोल शादी की, मायके जाने लगी तो पति ने मना किया, बेटे समेत जहर खाकर जान दी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 3 July 2018

अनाथ बोल शादी की, मायके जाने लगी तो पति ने मना किया, बेटे समेत जहर खाकर जान दी

पंचकूला के बरवाला में एक 24 साल की महिला ने अपने 2 साल के बेटे को जहर देने के बाद खुद भी जहर निगल लिया। इससे दोनों की मौत हो गई। रेश्मा ने ढाई साल पहले 42 साल के कुलबीर से यह कहकर लव मैरिज की थी कि वह अनाथ है। लेकिन अब उसने पति को बताया कि वह मायके जाना चाहती है। पति ने वहां भेजने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ। लड़ाई के बाद पति छत पर सोने चला गया। इसी दौरान महिला ने पहले अपने दो साल के बेटे को जहर दिया और खुद भी निगल लिया। देररात जब कुलबीर की बड़ी बेटी ने छोटे भाई और मां के मुंह से झाग आती देखी तो शोर मचाया। तुरंत दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुलबीर यूपी के सहारनपुर का रहने वाला है। तीन दिन पहले ही वो यहां बरवाला में आया था, जहां उसने किराए पर एक मकान लिया और परिवार के साथ रहने लगा था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KEFWiO

ADD











Pages