
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा अब नूंह पहुंच गई है। नूंह विधानसभा क्षेत्र के आकेडा गांव पहुंचे हुड्डा ने यहां लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में आपने जो जनसमर्थन दिया है, वे उनके आभारी हैं। उनसे वादा करते हैं कि वे उनकी पसीने की एक बूंद को भी जाया नहीं जाने देंगे। भाजपा की जनविरोधी सरकार से एक-एक बूंद का हिसाब लेकर रहेंगे। सत्ता की मंजिल अब ज्यादा दूर नहीं है। जनक्रांति रथ यात्रा का पहिया अब चंडीगढ़ जाकर ही रुकेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IOgLsf