
जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़े पैमाने पर घालमेल हुआ है। इसका खुलासा सब डिवीजन लेवल पर एसडीएम की अध्यक्षता में गठित हुई कमेटी द्वारा की गई जांच में हुआ है। जुलाना व जींद तहसील के करीब 1700 ऐसे किसान हैं। जिनको पहले खरीफ और फिर रबी की फसल खराब होने के बाद भी बीमा कंपनी ने एक पैसा भी क्लेम के रूप में नहीं दिया। इस पर डीएलएमसी (डिस्ट्रिक लेवल मॉनीटरिंग कमेटी) ने इंश्योरेंस कंपनी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही पीड़ित किसानों को बीमा राशि देने में हुए देरी पर हर पीड़ित किसानों को 5 हजार रुपए अतिरिक्त (यानि करीब 85 लाख रुपए की राशि) देने के आदेश दिए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2P2WLGQ