
एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ ने बताया कि लड़की से पूछताछ की जा रही है। उसकी चार वृद्ध महिलाओं के साथ रजिस्टर में इंट्री मिली है। जो लीगल नहीं है। क्योंकि यह वृद्धाश्रम है। उन्होंने बताया की लड़की के मेडिकोलीगल के बाद और पूछताछ की जाएगी। फिलहाल वृद्धाश्रम को सील कर दिया गया है। बताते चले कि वृद्धाश्रम में देर रात भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने छापा मारा था, लेकिन उस समय आश्रम के संचालकों ने देवरिया से लाई गई लड़की को कहीं छुपा दिया था। दोपहर बाद ही प्रशासन ने वृद्धाश्रम की चार वृद्धों को दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया था। बताया जा रहा है कि इस आश्रम में कुल 13 कमरे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2nksA1i