
सांपला कस्बे के मेन बाजार से मंगलवार रात करीब सवा 1 बजे चोर एटीएम उखाड़ ले गए। वारदात केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो नकाबपोश युवक मशीन को एक रस्से से बांध बोलेरो गाड़ी से खिंचते नजर आ रहे हैं। सारी वारदात दोनों नकाबपोश युवकों ने महज पांच मिनट में अंजाम दे डाली। वहीं वारदात के बाद सांपला के मेन बाजार से उखाड़ी एटीएम बुधवार सुबह झज्जर के बहराना गांव के खेतों में पड़ी मिली है। इसका कैश बॉक्स उखाड़ा गया है और उसमें से कैश गायब था। पुलिस ने सांपला एक्सिस बैंक के उप प्रबंधक विकास की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MuO5qY