
जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में मंगलवार सुबह आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए विक्रमजीत की अंतिम यात्रा में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग जुटे। भारत माता के जय और विक्रमजीत अमर रहे के जयकारों से अम्बाला कैंट के मिलिट्री अस्पताल से शहीद विक्रमजीत का पार्थिव शरीर तेपला गांव ले जाया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में पहुंचा हर शख्स गुस्से से भरा था। विक्रमजीत के पिता, मां, भाई और पत्नी बेहद भावुक थी। शहीद को भारतीय सेना और हरियाणा पुलिस ने गार्ड अॉफ अॉनर दिया। राजकीय सम्मान के साथ तेपला में शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के छोटे भाई मोनू ने विक्रमजीत को मुखाग्नि दी। इस दौरान हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, मंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक संतोष सारवान मौजूद रही।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2AWuI8U