
रेरकलां गांव के मंदबुद्धि युवक तरुण की करीब 10 दिन पहले हुई हत्या का सीआईए-टू ने खुलासा किया है। वारदात को आशीष पुत्र ओमप्रकाश ने अंजाम दिया था। 29 जुलाई की रात को तरुण ने स्कूटी लेकर जा रहे आशीष को धर्मगढ़ गांव के पास रोक लिया और घर पर छोड़ने की जिद की। इस पर कहासुनी हो गई। आशीष शराब के नशे में था। वह तरुण को स्कूटी से खेत पर ले गया। वहां पर शराब पी और पत्थर से वार करके तरुण की हत्या कर दी। इसके बाद मोबाइल से वीडियो बनाए, जिसमें वह गालियां देते हुए कह रहा है कि इसको मार दिया। खुद ही वीडियो लोगों के पास भेज दिए। वीडियो पुलिस के पास पहुंचे तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। धर्मगढ़ गांव का रहने वाला आरोपी आशीष अभी मॉडल टाउन के शांति नगर में रहता है। उसने अपने साथियों के साथ पिछले दिनों सिविल अस्पताल में भी डॉक्टर पर गंडासी से हमला कर दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2AT3oZa