
अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर एक व्यक्ति से हनी ट्रैप में एक करोड़ रुपए की मांग करने वाली महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला होडल थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी का है। आरोपी महिला ने व्यक्ति के खिलाफ 6 नवंबर 2017 को केस दर्ज कराया था। बाद में इस केस की जांच डीएलएफ क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामबीर पुत्र जीतराम निवासी नांगल जाट एवं हिना (काल्पनिक नाम) निवासी रसूलपुर रोड पलवल के रूप में हुई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vu6kX9