​रोहतकः लव मैरिज से नाराज पिता ने गोद ली बेटी को मरवा डाला, बचाने आए एसआई की भी गोली मारकर हत्या - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 9 August 2018

​रोहतकः लव मैरिज से नाराज पिता ने गोद ली बेटी को मरवा डाला, बचाने आए एसआई की भी गोली मारकर हत्या

लव मैरिज से नाराज पूर्व फौजी ने गोद ली हुई बेटी की कोर्ट से निकलते ही हत्या करा दी। बेटी करनाल नारी निकेतन से पेशी पर रोहतक आई थी। उसे बचाने आए पेहवा निवासी एसआई नरेंद्र को भी हमलावरों ने तीन गोलियां मारीं। पीजीआई में एसआई ने भी दम तोड़ दिया। युवती को दो गोलियां लगी थीं। बुधवार को दोपहर बाद वारदात के वक्त एसआई के साथ युवती, उसकी सास, देवर और महिला कांस्टेबल भी मौजूद थी। घटना के बाद बाइक पर आए बदमाश फरार हो गए। युवती की सास ने श्याम कॉलोनी निवासी लड़की के दत्तक पिता रमेश पर ऑनर किलिंग का आरोप लगाया है। देर रात महिला कांस्टेबल सुशीला कुमारी के बयान पर रमेश समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OoJdo2

ADD











Pages