दूसरे संदिग्ध में नहीं मिले कोरोना वायरस के लक्ष्ण, विदेश से जिले में आए 30 लोगों की दी क्लीनचिट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 15 March 2020

दूसरे संदिग्ध में नहीं मिले कोरोना वायरस के लक्ष्ण, विदेश से जिले में आए 30 लोगों की दी क्लीनचिट


कोरोना वायरस के भय से जूझ रहे झज्जर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। क्याेंकि दूसरे संदिग्ध मरीज की भी टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना वायरस के लक्ष्ण नहीं िमले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। विभाग ने इस संक्रमित बीमारी से बचाव व लक्षणों से संबंधित जागरूकता का काम तेज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार झज्जर में अभी तक 30 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी, जो कोरोना वायरस से ग्रसित देश से वापस अपने शहर झज्जर और बहादुरगढ़ आए थे। इनमें बहादुरगढ़ के लोग सबसे ज्यादा हैं। इन 30 में से ही 28 लोगों को पहले ही क्लीनचिट दी गई, लेकिन दो यात्री एेसे थे जिनके लक्षणों के आधार पर स्वास्थ्य िवभाग को अाशंका थी कि ये काेराेना वायरस से ग्रसित हो सकते हैं। इसलिए इनके सैंपल लैब भेजे गए। एक सैंपल पहले ही फैल अाया था, जबकि दूसरे यात्री का सैंपल रोहतक की लैब में फैल हुअा है। यानी झज्जर में अब तक हुई 30 लोगों की स्क्रीनिंग में किसी में भी कोरोना वायरस नहीं मिला है। बता दें कि पहला सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली की सरकारी लैब में भेजा था। इसकी रिपोर्ट 48 घंटे में आई थी। अब दूसरा सैंपल रोहतक में कोराेना वायरस को लेकर स्पेशल तौर पर तैयार हुई लैब में भेजा गया। इसमें पहला सैंपल झज्जर से ही गया। वह भी शनिवार काे फैल रहा। तब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। अब रोहतक की लैब में ही इस तरह के सैंपल भेजे जाएंगे। इनकी रिपोर्ट 48 घंटे में स्वास्थ्य विभाग को मिल सकती है।

अाज से लगेगी सर्दी, खांसी-जुकाम की अलग से ओपीडी स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिक अस्पतालों में सर्दी, खांसी-जुकाम की अलग से ओपीडी लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार से झज्जर, बेरी व बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पतालों में इससे संबंधित अलग से ओपीडी लगना शुरू हो जाएगी।

हमारे दोनों संदिग्ध मरीजों के सैंपल नेगेटिव अाए हैं। फिर भी एहतियात बरतते हुए हमने जिले के सभी नागरिक अस्पतालों में अलग से ओपीडी लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही थर्मल इमेजर और सेनिटाइजर पंप हम खरीदने जा रहे हैं। -डाॅ. आरएस पूनिया, सीएमअाे, झज्जर।

अब रोहतक की लैब में ही सैंपल की होगी जांच, 48 घंटे में मिल सकेगी रिपोर्ट

स्विंग पुल 25 तक रहेंगे बंद, प्रैक्टिस पर रोक हरियाणा तैराकी एसाेसिएशन के महासचिव अनिल खत्री का कहना है कि कोराेना वायरस से बचाव के िलए प्रदेशभर के सभी स्वीमिंग पुल काे 15 से 25 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। िजले में 6 पुल हैं।

थर्मल इमेजर व सेनिटाइजर पंप खरीदेंगे: कोरोना वायरस के मामले सामने अाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब भविष्य में भी संक्रमित बीमारियों की रोकथाम के लिए जल्द ही थर्मल इमेजर का उपयोग करने लगेगा। थर्मल इमेजर और सेनिटाइजर पंप का एस्टीमेट बनाकर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।

वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की स्वास्थ्य विभाग ने िगरावड़ के वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस के संदिग्धाें के बेहतर मेडिकल केयर के लिए बेड की व्यवस्था करा दी है। स्टाफ को अलर्ट दिया है। वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. नित्यानंद का कहना है कि कॉलेज से जुड़े स्टूडेंट ऑफ पैरा मेडिकल टीम अासपास के गांवाें में कोरोना वायरस से बचने के उपाय व लक्षणों के बारे में भी लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।

वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की जागरूकता टीम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jhajjar News - haryana news not found in second suspect symptoms of corona virus given clean chit of 30 people from abroad


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IQZZLy

ADD











Pages