नूंह के बालगृह की जांच को कमेटी गठित, खुफिया एजेंसी भी अलर्ट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 8 August 2018

नूंह के बालगृह की जांच को कमेटी गठित, खुफिया एजेंसी भी अलर्ट

नूंह के सेसौला गांव में बने बालगृह को लेकर बाल संरक्षण अधिकार आयोग की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट पर सरकार जांच कराएगी। इसे लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने महकमे की अतिरिक्त निदेशक डॉ सरिता मलिक की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया है, जो बुधवार को बाल गृह का दौरा करेगी। टीम में कई महकमों के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इस बाल गृह का मामला मीडिया में आने के बाद प्रदेश की खुफिया एजेंसी भी अलर्ट हो गई हैं। सीआईडी के आईजी अनिल राव ने इस मामले में आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने सीआईडी कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2AT3gc8

ADD











Pages