
29वीं गीता गोपाल हिमालयन पर्यावरण रैली आज सुबह अम्बाला से बद्रीनाथ के लिए रवाना होगी। अम्बाला से ऋषिकेश, रूद्रप्रयाग, पीपल कोटी होते हुए बद्रीनाथ रैली पहुंचेगी। वहां दो दिन तक रैली के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहां से नीलकंठ बेस की ट्रैकिंग के बाद वापसी बद्रीनाथ से ऋषिकेश, हरिद्वार में प्रचार के बाद अम्बाला वापसी होगी। पिछले 28 सालों से यह रैली करवाई जा रही है। इसका उद्देश्य पहाड़ाें काे साफ सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाना है। यह इस साल की 29वीं रैली है जिसमें 225 मेंबर्स भाग ले रहे हैं। सन 1991 से यह रैली हर साल जा रही है। यूथ काे मानसिक अाैर शारीरिक ताैर पर फिट करने के लिए पिछले चार महीनाें से क्लास अाैर कार्यशालाएं चल रही थी। जिसमें शारीरिक तौर से फिट रहने के लिए व ट्रैकिंग के दौरान आने वाली परिस्थतियों से निपटने के लिए तैयार किया गया। सदस्यों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया गया। वहीं मानसिक तौर से स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए प्रवचन सुनाया गया। गीता गोपाल हिमालयन रैली पहले 17 सितंबर काे हाेने वाली थी। लेकिन सीनियर सदस्य प्रेम जग्गी जी के आकस्मिक निधन की वजह से रैली की तिथि बदली गई। पहले रैली बद्रीनाथ से अागे वसुधरा के ऊपर साेताेपथ तक जाने वाली थी। लेकिन अब रैली के सदस्य बद्रीनाथ जाकर अपने उद्देश्य अनुसार पहाड़ों की साफ-सफाई व प्रदूषण मुक्त करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lZIfpM