प्याज के रेट 70 रु. किलो तक पहुंचे, प्रदेश सरकार 31 रु. में राशन डिपो पर बेचेगी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 26 September 2019

प्याज के रेट 70 रु. किलो तक पहुंचे, प्रदेश सरकार 31 रु. में राशन डिपो पर बेचेगी

पानीपत ( सुशील भार्गव ). दिल्ली-एनसीआर के बाद हरियाणा में भी प्याज का भाव 70 रु. किलो तक पहुंच गया है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने 2 हजार टन प्याज तत्काल उपलब्ध कराया है। प्याज की खेप हरियाणा पहुंच चुकी है। अब राज्य सरकार इसे राशन डिपो के जरिए बेचेगी।

खाद्य एवं अापूर्ति विभाग के अतिरिक्त निदेशक (पीडीएस) की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि प्याज वितरण का आधार परिवार का राशन कार्ड होगा। एक कार्ड पर 10 दिन में एक बार 3 किलो प्याज लिया जा सकेगा। यह प्याज 31 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगा। अभी सप्लाई शहरी राशन डिपो के जरिए होगी। इसे किसी भी डिपो से ले सकेंगे। प्याज महंगा होने का बड़ा कारण कर्नाटक में अधिक बारिश होने से किसानों का फसल न निकाल पाना है। अच्छी खबर यह है कि नासिक में प्याज के दाम करीब एक हजार रु. क्विंटल तक कम हुए हैं। कम हो गए हैं। अगले एक माह तक प्याज की कीमतें सामान्य होने के आसार हैं। क्योंकि कर्नाटक के अलावा नासिक से भी प्याज की सप्लाई शुरू हो जाएगी।

नासिक मंडी के प्याज व्यापारी इम्तियाज पटेल के अनुसार किसानों ने पिछली रबी सीजन का प्याज मंडी में बेचा है। इससे जो दाम पिछले सप्ताह से 4000 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे थे, वे घटकर 3000 से 3500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। नवंबर में खरीफ फसल आने से प्याज के दाम 1000 से 1500 रु. क्विंटल पर आ जाएंगे।

नासिक के प्याज उगाने वाले किसान भारत डिगोले, निवृति निहारकर के अनुसार यहां फसल अब अच्छी हालत में है। यह फसल नवंबर के पहले सप्ताह तक बाजार में आ जाएगी। इससे पूरे भारत में प्याज सप्लाई होगा व जो भाव आसमान छू रहे हैं वे कम हो जाएंगे।

महंगा होने के 3 बड़े कारण

  • कनार्टक में अधिक बारिश से किसान प्याज की फसल खेत से नहीं निकाल पा रहे हैं।
  • मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश के चलते सप्लाई प्रभावित हुई है।
  • नासिक में कम बारिश की वजह से प्याज की बिजाई 75 से 85% तक हो सकी है।

प्रदेश में 30 हजार हेक्टेयर में फसल

बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह सैनी के अनुसार पहले हरियाणा में प्याज बहुत कम होता था, लेकिन अब 30 हजार हेक्टेयर एरिया में होने लगा है। खरीफ में 8 हजार हेक्टेयर व रबी में 22 हजार हेक्टेयर में प्याज होता है। खरीफ का प्याज बाजार में आने में अभी समय लगेगा। मेवात, भिवानी, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत के अलावा अन्य इलाकों में भी प्याज उगाया जाता है।

जितनी जरूरत होगी, उतना प्याज मंगाएंगे
राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (नैफेड) के पास फिलहाल नासिक में 56 हजार टन का भंडार है। देशभर में प्याज की बढ़ी कीमतों के मद्देनजर हरियाणा ने यह निर्णय लिया है कि उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर प्याज उपलब्ध कराया जाए। यदि और जरूरत होगी तो प्याज की खेप मंगाई जाएगी। फिलहाल यह प्याज राशन डिपो पर उपलब्ध कराया जाएगा।-एनके मित्तल, अतिरिक्त निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग एवं उपभोक्ता मामले विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नासिक में नई फसल की स्थिति।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2m8cdrx

ADD











Pages