भास्कर न्यूज|पानीपत
वार्ड-9 गुरुद्वारा शाह साहिब की ओर से सेक्टर-25 स्थित शीना एक्सपोर्ट फार्म हाउस में दशमी पर्व पर अंतिम दिन गुरविंदर शाह ने कहा कि देशभक्ति ही असली धर्म है, इसके लिए प्राण भी न्यौछावर करने पड़ते ताे पीछे नहीं हटना चाहिए।
जीवन में किसी भी लक्ष्य काे छाेटा न समझे, जाे कार्य करें, उसे लक्ष्य समझ कर ही करें। तभी एक दिन बड़ा लक्ष्य पूरा कर पाअाेगे। युवाअाें काे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य व माता-पिता के बारे में साेचना चाहिए। युवा नशे की गिरफ्त में न जाए, इसके लिए अपने गुरुओं के दिखाए रास्ते पर चलें। तीन दिन चले दिवान में स्वामी शांता नंद महाराज जालंधर वाले भाई कुलदीप सिंह हजूरी रागी जत्था, श्री दरबार साहिब अमृतसर भाई जसप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह हजूरी रागी जत्था, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब ने कथा व कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। उन्होंने गुरु नानक देव की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। इस माैके पर चेतन दास, भारत भूषण, मुरलीधर, ईश्वर जुनेजा, देवेन्द्र सिंह, विजय चौधरी, लाल चंद रामडे, मनोज चुघ, पवन रेवड़ी, जितेन्द्र नारंग, हरीश गगंवानी, हरीश टुटेजा, किरण कुमार, रमन, मनोहर रेवड़ी, अशोक माैजूद रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2liNeBz