वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कर्मवीर खुर्दबन, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर गुरचरण सिंह व रामकुमार धानोखेड़ी ने बताया कि लंबे समय से शहर के लोग मेन बाजार में भारी वाहनों के कारण जाम की समस्या से परेशान हैं। भारी वाहन दिनभर शहर के मेन बाजारों में सामान ढोने का काम कर रहे हैं। इससे हर समय जाम लगा रहता है। जाम से शहर के दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। शहर के रावल चौक, गोराकाला जूस कार्नर व कमेटी चौक के पास साजन जूस कार्नर व मेन बाजार में हर समय वाहन खड़े रहते हैं। वहीं इन स्थानों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से बाजार से गुजरना मुश्किल हो गया है। लोगों ने नगरपालिका सचिव से शहर के मेन बाजार के बाहर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर लोहे के बैरिकेड लगाने की मांग की है। नगरपालिका सचिव सुरेन्द्र मलिक ने कहा कि यदि शहर के लोग इस बारे नपा को शिकायत देंगे तो नगरपालिका रादौर इस बारे अवश्यक कार्रवाई करेगी।
रादौर | शहर के मेन बाजार में दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mtgrKj