
रादौर | शहर के महात्मा ज्योतिबा फुले सरकारी कॉलेज में को एनएसएस दिवस मनाया गया। डॉ. ओमप्रकाश पूर्व प्राचार्य सरकारी कॉलेज नारायणगढ़ मुख्य वक्ता रहे। डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि मानवता हमारा सबसे बड़ा धर्म है। इस धर्म की सेवा करना ही हमारा सबसे बड़ा कर्म है। राष्ट्रीय स्वयं सेवा हर धर्म जाति से ऊपर उठकर कार्य करने की प्रेरणा देती है। कॉलेज के एनएसएस प्रभारी डॉ. रिंकू शर्मा ने सभी को जल बचाने व पौधारोपण करने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में प्रो. अनिता, प्रो. सतबीर, प्रो. गौरव, प्रो. रितू बैनिवाल, प्रो. शमा, डॉ. ललिता शर्मा, प्रो. रामास्वामी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lxBtah