ताऊ देवीलाल को किए श्रद्धासुमन अर्पित - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 25 September 2019

ताऊ देवीलाल को किए श्रद्धासुमन अर्पित

भिवानी | हरियाणा निर्माता जननायक ताऊ देवीलाल के 106 वां जन्मदिन ऑटो मार्केट में जननायक देवीलाल चौक पर जेजेपी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मनाया। इसमें कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेशाध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ रामफल फौजी ने कहा चौ. देवीलाल ने हमेशा किसान, कमेरे, दलित व पिछड़ों की आवाज को संसद में उठाने का काम किया। उन्होंने कहा उपप्रधानमंत्री बनने के बाद भी उनके जहन में सबसे ऊपर किसान और गांव में बसने वाले कमेरे लोग थे। प्रदेशाध्यक्ष शहरी निकाय ईश्वर मान ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने वृद्धावस्था पेंशन लागू की व दलितों को गांवों में नंबरदार बना कर पूरा मान सम्मान दिलाया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मा. राजेंद्र गांधी, हलका अध्यक्ष जगदीश धनाना, हलका अध्यक्ष ग्रामीण जितेंद्र शर्मा, शहरी प्रधान प्रदीप गोयल, मदन जूसवाला, बृजलाल जोगी, शंकर आहुजा, आशु वाल्मीकि, प्रदीप कौशिक, मनोज दिनोदिया, रामेश्वर आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lh2e2O

ADD











Pages