बैडमिंटन में नीमपाल सिंह गवर्नमेंट कॉलेज की टीम राज्य में तृतीय - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 25 September 2019

बैडमिंटन में नीमपाल सिंह गवर्नमेंट कॉलेज की टीम राज्य में तृतीय

उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के सौजन्य से 20 से 23 सितंबर तक सीआरए कॉलेज सोनीपत में राज्य स्तरीय इंटर काॅलेज बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें 22 महाविद्यालयों की टीमों ने भागेदारी की। प्रतियोगिता में महाराज नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय की टीम ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया है।

विजेता छात्रों का महाविद्यालय में पहुंचने पर स्वागत किया। प्राचार्य डाॅ. दिनेश गाबा ने टीम इंचार्ज डाॅ. कपिल शर्मा व टीम सदस्यों को कहा कि खेलों के क्षेत्र में महाविद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन हमेशा ही राज्य स्तर व विश्वविद्यालय स्तर पर उल्लेखनीय रहा है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के एसोसिएट प्रो. डाॅ. कपिल शर्मा ने हायर एजुकेशन विभाग की तरफ से आब्जर्वर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्रैस प्रभारी डाॅ. जगवीर मान ने बताया कि महाविद्यालय की टीम को तृतीय पुरस्कार के रूप में ट्राफी व 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार मिला। महाविद्यालय की टीम ने अभिलक्ष, जतिन, हर्ष, अभिमन्यु, विक्रम व अरूण सदस्य के रूप में शामिल थे। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. दिनेश गाबा, उप-प्राचार्य डाॅ. सुरेश धायल, डाॅ. कर्ण सिंह, भीम सिंह, रणधीर सामोता, डाॅ. जगवीर मान, डाॅ. कपिल शर्मा, हरिओम शर्मा, महेन्द्र शर्मा, डाॅ. कुलवीर सिंह, डाॅ. राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

विश्व बॉक्सिंग में कांस्य पदक विजेता मनीष का स्वागत

भिवानी|
विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 63 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक विजेता मनीष कौशिक का भिवानी पहुंचने पर स्वागत किया गया। लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर व फूलमालाएं पहनाकर मनीष कौशिक का स्वागत किया। रोहतक गेट से लेकर उनके गांव देवसर तक डीजे बजाकर रोड शो भी किया गया। इस अवसर पर सोमदत्त, देवकी, पवन, लेखराम, मनोज, मोहित, सरपंच राधेश्याम, जिला पार्षद मनोज, विपिन कौशिक, राजा, मंजीत, कोच सन्नी, कोच फ्रूटी, महेश, सावन आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lCBQ3D

ADD











Pages