
अम्बाला सिटी | सिटी के एसए जैन काॅलेज में व्यक्तित्व विकास एवं साक्षात्कार कौशल बढ़ाने के लिए सेमिनार करवाया गया। मुख्य वक्ता इंटरनेशनल चैंबर आॅफ एजुकेशन चंड़ीगढ़ से रजनी वर्मा एवं नवजोत कौर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार के विषय में जानकारी दी। कार्यशाला में विद्यार्थियों को किस प्रकार साक्षात्कार का सामना करना चाहिए, इसकी पूर्ण जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया। काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. आभा बंसल सहित डाॅ. अभिषेक तनेजा व अन्य अध्यापक माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nBgOml