छात्राओं को सेनेटरी पैड की उपयोगिता से अवगत कराया - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 26 September 2019

छात्राओं को सेनेटरी पैड की उपयोगिता से अवगत कराया

कार्यक्रम काे संबोधित करतीं वक्ता।

भास्कर न्यूज | अम्बाला

वीरवार को देव समाज कॉलेज में एनएसएस, रेडक्रॉस, वूमेन सैल के संयुक्त तत्वाधान में हेल्थ एंड हाईजीन अथवा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान के तहत एक कार्यक्रम कराया गया। जिसमें मुख्य वक्ता हरप्रीत कौर एवं विशाल भारद्वाज सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन ट्रेंनिग फेसिलिटेटर ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड की उपयोगिताओं के विषय में बताया गया। उन्होंने बताया कि माहवारी के दौरान स्वच्छता का ध्यान न रखने व उचित सेनेटरी पैड का प्रयोग न करने से स्त्रियों में बहुत सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिसमें जननांग तथा गर्भाशय संबंधी बीमारियां मुख्य हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल रेनू गुप्ता ने की।

उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्त्रियों को अपनी शारीरिक स्वच्छता की और विशेष ध्यान देना चाहिए। एक स्त्री पूरे घर की धुरी होती है। यदि वह स्वस्थ होगी तो पूरे परिवार का सही संचालन कर सकती है। कार्यक्रम का संयोजन एन. एस. एस अधिकारी प्रो. शुभदा ठाकुर, वूमेन सैल अधिकारी प्रो. मुक्ता अरोड़ा, रेडक्रॉस अधिकारी प्रो. जसप्रीत कौर भी माैजूद रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news students are made aware of the usefulness of sanitary pads


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mbH7PE

ADD











Pages