विद्यार्थियों के स्कूल में प्रवेश करते ही गेट पर दिया धरना, डीईओ व बीईओ के आश्वासन पर हुए शांत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 24 September 2019

विद्यार्थियों के स्कूल में प्रवेश करते ही गेट पर दिया धरना, डीईओ व बीईओ के आश्वासन पर हुए शांत

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेरना में मंगलवार को शिक्षकों की कमी के की वजह से ग्रामीणों ने मेन गेट पर ताला लगा दिया। अभिभावकों ने गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्कूल के अंदर विद्यार्थी पेपर दे रहे थे और बाहर उनके माता-पिता धरने पर बैठे हुए थे। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिन विषयों के शिक्षकों की कमी हैं। उन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दो घंटे बाद ही संस्कृत विषय का एक शिक्षक स्कूल में भेज भी दिया है।

अटेरना गांव निवासी दीपक चौहान, अतुल, सुदामा शर्मा, मानसिंह, साहिल आदि सैकड़ों अभिभावक सुबह स्कूल के गेट पर पहुंच गए। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल के अंदर जाने दिया। करनी सेना के सदस्य दीपक चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों के पेपर थे। इसलिए उन्होंने बच्चों को स्कूल के अंदर प्रवेश करने दिया। इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीण गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। स्कूल के अंदर बच्चे पेपर दे रहे थे तो उनके अभिभावक बाहर बैठे नारेबाजी कर रहे थे। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र मोर स्कूल में पहुंचे। कुंडली थाना से पुलिस कर्मी भी स्कूल में पहुंच गए। डीईओ के आश्वासन के बाद अभिभावकों ने गेट का ताला खोला।

अंदर विद्यार्थी दे रहे थे पेपर, अभिभावक गेट पर कर रहे थे नारेबाजी

राई. अटेरना गांव के सरकारी स्कूल के गेट पर ताला लगाने के बाद वहीं बैठे अभिभावक।

राई. जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया के सामने रोष जताते अभिभावक।

भास्कर न्यूज | राई

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटेरना में मंगलवार को शिक्षकों की कमी के की वजह से ग्रामीणों ने मेन गेट पर ताला लगा दिया। अभिभावकों ने गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्कूल के अंदर विद्यार्थी पेपर दे रहे थे और बाहर उनके माता-पिता धरने पर बैठे हुए थे। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिन विषयों के शिक्षकों की कमी हैं। उन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दो घंटे बाद ही संस्कृत विषय का एक शिक्षक स्कूल में भेज भी दिया है।

अटेरना गांव निवासी दीपक चौहान, अतुल, सुदामा शर्मा, मानसिंह, साहिल आदि सैकड़ों अभिभावक सुबह स्कूल के गेट पर पहुंच गए। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल के अंदर जाने दिया। करनी सेना के सदस्य दीपक चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों के पेपर थे। इसलिए उन्होंने बच्चों को स्कूल के अंदर प्रवेश करने दिया। इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीण गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए। स्कूल के अंदर बच्चे पेपर दे रहे थे तो उनके अभिभावक बाहर बैठे नारेबाजी कर रहे थे। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र मोर स्कूल में पहुंचे। कुंडली थाना से पुलिस कर्मी भी स्कूल में पहुंच गए। डीईओ के आश्वासन के बाद अभिभावकों ने गेट का ताला खोला।

‘स्कूल पर ताला जड़ना समस्या का हल नहीं’

डीईओ कुलदीप दहिया और बीईओ सुरेंद्र मोर पुलिस कर्मियों के साथ स्कूल में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि स्कूल पर ताला जड़ना किसी समस्या का हल नहीं है। वे विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर स्कूल में शिक्षकों की कमी को पूरा करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षकों की कमी है। जिसके कारण उनके बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है।

स्कूल में 12 में से मात्र 5 ही ध्यापक बचे

दीपक चौहान ने कहा कि गांव के स्कूल से 3 महीने पहले अध्यापकों का तबादला होना शुरु हो गया था। स्कूल में 12 अध्यापक जा चुके हैं। जिसमें केवल स्कूल में 5 अध्यापक बचे हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इस बात को लेकर प्राचार्य से भी मिले थे। जिसमें प्राचार्य ने उन्हें बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी को मांगपत्र भेजा जा चुका है। उसके बावजूद भी जब सुनवाई नही हुई। तब जाकर ग्रामीणों को मजबूर होकर स्कूल गेट पर ताला जड़ना पड़ा। ग्रामीणों ने डीईओ ने कहा कि साहब बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। जब शिक्षक नहीं होंगे तो बच्चे खेलकर वापस घर आने को मजबूर हैं।

शिक्षकों की कमी होगी पूरी

ग्रामीणों ने स्कूल में अध्यापकों की कमी का हवाला देते हुए स्कूल को ताला जड़ दिया था। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि स्कूल में जिन विषयों के शिक्षकों की कमी है। उसे पूरा किया जाएगा। कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी सोनीपत।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rai News - haryana news as soon as the students entered the school there was a sit in at the gate quiet on the assurance of deo and byo
Rai News - haryana news as soon as the students entered the school there was a sit in at the gate quiet on the assurance of deo and byo

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mXzYCB

ADD

Pages