पिता बोला इकलौता होने के बावजूद हमारे से कम ही बात करता था क्षितिज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 24 September 2019

पिता बोला इकलौता होने के बावजूद हमारे से कम ही बात करता था क्षितिज

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने हॉस्टल के रूम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को पिता के बयान पर पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक क्षितिज इकलौता बेटा था। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिवार वालों से भी कम ही बात करता था।

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश के सागर जिले का क्षितिज पुत्र नैनसुख मौर्य बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र था। क्षितिज जिंदल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ही रहता था। सोमवार दोपहर बाद क्षितिज हॉस्टल के रूम में था। उसका कमरा अंदर से लॉक था। जब काफी देर तक क्षितिज अपने रूम से बाहर नहीं आया तो पड़ोसी छात्रों को कुछ शक हुआ। उन्होंने जब क्षितिज के रूम को खोलने का प्रयास किया तो कमरा अंदर से लॉक मिला। जब यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मास्टर चाबी से क्षितिज के कमरे का लॉक खोला तो उसका शव पंखे पर लटका मिला था।

पुलिस ने सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता ने बयान दर्ज कराएं कि क्षितिज उसका इकलौता बेटा था। वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिवार के सदस्यों से भी कम ही बात करता था। दवाई भी समय पर नहीं लेता था। जिससे परिवार को क्षितिज की चिंता रहती थी। सहपाठियों ने बताया कि क्षितिज कई दिनों से चुप- चुप रहता था। कैंपस में भी अकेला बैठा रहता था। कई बार पूछने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं देता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2n1TbDo

ADD











Pages