सीवीजिल एप से भी कर सकते हैं शिकायत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 25 September 2019

सीवीजिल एप से भी कर सकते हैं शिकायत

भिवानी | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2019 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघना की शिकायत सीवीजिल एप पर भी की जा सकती है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सुजान सिंह ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की शिकायत सीवीजिल एप पर भी की जा सकती है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 और 01664-243929 पर की जा सकती है। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप से आचार संहिता से संबंधित फोटो, वीडियो व ऑडियाे भेजी जा सकती है, लेकिन ये सभी पुरानी नहीं होनी चाहिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आमजन, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, विधानसभा आम चुनाव 2019 की फोटोयुक्त मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार का सुझाव, जानकारी या शिकायत इन नंबरों पर कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nnuodf

ADD











Pages