पंडित दीनदयाल की सोच के अनुरूप योजनाएं लागू: सर्राफ - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 25 September 2019

पंडित दीनदयाल की सोच के अनुरूप योजनाएं लागू: सर्राफ

पंडित दीनदयाल की सोच के अनुरूप योजनाएं लागू: सर्राफ

भिवानी |
विधायक घनश्याम सर्राफ के कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विधायक घनश्याम सर्राफ ने पार्टी वर्करों व समर्थकों को उपाध्याय के जीवन से शिक्षा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलकर उनकी सोच को चरितार्थ कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं का फायदा लाइन के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि जब तक गरीब व लाइन के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का फायदा नहीं मिलेगा। तब तक सबका साथ सबका विकास नहीं हो सकता। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को आगे लाकर ही देश व समाज को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। दूसरी ओर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा नेता रितिक वधवा एवं पार्टी के दूसरे कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की। रितिक वधवा ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा। वधवा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी थे। वे हमारे पथ प्रदर्शक हैं। इस अवसर पर ब्लाॅक समिति चेयरमैन विकास काठपालिया, मनीष हलवासिया, तेज सिंह, डाॅ. योगेश, रमेश चौधरी, पंकज शर्मा, पंकज कुमार, नवीन कुमार, हेमंत, धीरज कुमार, हरिओम, जगदीश शर्मा, महाबीर शर्मा, जोगेंद्र, कमल, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lG14y7

ADD











Pages