
अम्बाला | कैंट गवर्नमेंट कॉलेज में कॉमर्स विभाग ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई जिसमें पीजी कक्षाओं के छात्रों ने भाग लिया। विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधि छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए बहुत आवश्यक है। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय व्यापार टीम की वैशाली, मीनाक्षी, रेखा व आशा ने पहला, विपणन टीम के संजीव, संदीप, राजकुमार व नवीन ने दूसरा व मानव संसाधन टीम की फरजाना, आरती, ज्योति व मनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का संचालन प्रो. परमिल, गायत्री, शगुन आहूजा व पूनम राजौरा की टीम ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2n3LnkB