
अम्बाला सिटी | केपीएके महाविद्यालय में स्वदेशी जागरण मंच अम्बाला नगर की ओर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वदेशी सप्ताह के दूसरे दिन विद्यार्थियों को स्वदेशी के बारे में जागृत किया। नगर संयोजक अजय कत्याल ने विद्यार्थियों को स्वदेशी के चल रहे तीन प्रकल्पों की जानकारी दी। उन्हाेंने विद्यार्थियों, शिक्षकों अाैर समस्त स्टाफ को चीन में निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार, पर्यावरण संरक्षण, जल का दुरुपयोग न करने और एक बार उपयोग में आने वाले प्लास्टिक के सामान का प्रयोग न करने की शपथ दिलवाई। प्रिंसिपल रेखा गोयल ने बताया कि उन्होंने विद्यालय परिसर को पहले ही पॉलीथिन फ्री क्षेत्र घोषित कर रखा है। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच की महिला संयोजक प्रतिभा सिंह, मिनी सपरा, जिला संयोजक अजय शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख दिनेश बंसल, नगर संयोजक अजय कत्याल, सतीश कालरा, इंद्रजीत कक्कड़, राजेंद्र गुजराल, भगवान दास सहित अन्य माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2maQJdv