जबरन गाड़ी रोकने के प्रयास अाैर गालियां देने का अाराेप, दाेनों पक्ष हुए आमने-सामने - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 September 2019

जबरन गाड़ी रोकने के प्रयास अाैर गालियां देने का अाराेप, दाेनों पक्ष हुए आमने-सामने

जमीन के मालिकाना हक के लिए विरोध प्रदर्शन करने वालों का नेतृत्व कर रहे शैलेंद्र कुमार ने तोपखाना परेड के श्याम सुंदर पर उसकी गाड़ी जबरन रोकने का प्रयास करने एवं गाली गलाेच करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत तोपखाना चौकी पुलिस काे दी गई है। वहीं श्याम सुंदर ने भी शैलेंद्र कुमार पर रंजिशन उसे रोकने एवं अन्य आरोप लगाए हैं। सोमवार रात दोनों पक्ष कैंट थाने में पहुंचे, जहां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। देर रात तक पुलिस छानबीन में जुटी थी।

शिव प्रताप नगर के शैलेंद्र कुमार ने बताया कि किसी मामले को लेकर श्याम सुंदर उनसे खुन्नस रख रहा था और गत दिनों जब वह अपनी गाड़ी में डिफेंस काॅलोनी रोड से गुजर रहे थे, तब उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया अाैर उन्हें गालियां भी दी गई। इस दौरान वह गाड़ी राेके बिना ही निकल गए अाैर उसी दिन तोपखाना पुलिस चौकी को शिकायत दी गई। मगर, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं अब श्याम सुंदर ने भी शैलेंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दी है। कैंट थाने में मौजूद तोपखाना चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले को लेकर फिलहाल दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कैंट थाने में दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत करते पुलिस कर्मी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2miYE8e

ADD











Pages