
फरीदाबाद| बड़खल क्रिकेट मैदान पर सोमवार को 23वें पीसीके कप का फाइनल मैच खेला गया। इसमें फोर्स क्लब ने नाइट्स क्लब को 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर िलया। एसपी सिंह को मैन ऑफ द मैच और लक्ष्य वर्मा को बेस्ट बैट्समैन, सुमित को बेस्ट फील्डर और अमित गांधी को मैन आफ द सीरीज चुना गया। आयोजनकर्ता ललित कोहली ने बताया कि मैच 20-20 ओवर का था। फोर्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले नाइट्स क्लब को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। टीम 18.5 ओवर में 133 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज लक्ष्य ने 57, मोनिस ने 32 और कुनाल ने 10 रन बनाए। फोर्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए एसपी सिंह ने 3, अमित गांधी ने 2, अमित ने 2 और बिशन ने 2 बल्लेबाज आउट किए। 133 रन के जवाब में फोर्स क्लब की टीम ने 19.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज रवि तनेजा ने 30, दीपक ने 26, अमित गांधी ने 25 और एसपी सिंह ने 13 रन बनाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि आरके बतरा ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार िदया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ldB6l3