थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना के अनुसार कादिर के पिता जाकिर हुसैन की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार के सभी लोग गांव में ही रहते हैं। कादिर का एक चाचा नफीस खान अभी अविवाहित है। सोमवार दोपहर बाद नफीस की अपनी मां से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में नफीस घर में रखा सामान बाहर फेंकने लगा। मां ने रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह मान नहीं रहा था। जब भतीजा कादिर चाचा को रोकने की कोशिश की तो गुस्साया नफीस खान रसोई में रखा मीट काटने वाला छुरा उठा लिया और कादिर के सीने में घोंप दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोग उसे अलफला मेडिकल कॉलेज में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ldBcsV