मोबाइल-इंटरनेट के दौर में जीवन शैली में काफी बदलाव आया : डॉ. आशावंत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 September 2019

मोबाइल-इंटरनेट के दौर में जीवन शैली में काफी बदलाव आया : डॉ. आशावंत

अम्बाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड रिसर्च में विद्यार्थियों और स्टाफ को योग प्रशिक्षण देने के लिए तीन दिवसीय स्किल लाइफ कोर्स का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. आशावंत गुप्ता ने बताया की मोबाइल और इंटरनेट के इस दौर में लोगों के जीवन शैली में काफी बदलाव आया है।

सूचना क्रांति के अच्छे उपलब्धियों के साथ साथ बुरा प्रभाव भी पड़ा है। लोग आपस में बातचीत कम और डिजिटल उपकरणों के साथ संपर्क में ज्यादा रहते हैं। फलस्वरूप तनाव, अनिद्रा आदि अनेक बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में लाइफ स्किल कोर्स के साथ साथ नियमित रूप से सैर, व्यायाम, योग और संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी हो गया है। विद्यार्थी इसे अपने रूटीन का हिस्सा बना लें तो बेहतर रहेगा। प्रशिक्षकों ने तीन दिनों में ध्यान और योग के अलग अलग मोड्यूल्स का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के उपरांत प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अजय पाल सिंह ने प्रशिक्षक लवलीना और उनके सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

साहा | अम्बाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में माैजूद विद्यार्थी और स्टाफ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mfstGS

ADD











Pages