स्टेट किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में चिन्मय ने जीता गोल्ड मेडल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 September 2019

स्टेट किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में चिन्मय ने जीता गोल्ड मेडल

फरीदाबाद| किकबाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनरतले किक बाक्सिंग एसोसिएशन ऑफ फरीदाबाद ने सेक्टर-21 में जिलास्तरीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 8 से 10 आयु वर्ग में रावल किड्स पैराडाइज स्कूल के चौथी क्लास के स्टूडेंट चिन्मय गोयल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता में कई स्कूलों के 300 बच्चों ने भाग लिया था। कोच आमिर खान के अनुसार प्रतियोगिता के तीन राउंड में चिन्मय ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। कोच के अनुसार अब चिन्मय अगले माह 17 से 20 अक्टूबर तक देहरादून में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा। चिन्मय इससे पहले मई 2019 में आयोजित 5वीं जिला फरीदाबाद वुशू प्रतियोगिता के सब जूनियर लड़कों के 44 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता था। मई 2018 में किक बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित जिलास्तरीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल व वर्ष 2018 में आयोजित चौथी जिलास्तरीय वुशू प्रतियोगिता में चिन्मय ने ब्रांज मेडल जीता था।

किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाला चिन्मय गोयल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mcosmK

ADD











Pages