न्यूनतम वेतन व इंसेंटिव के लिए अाज से क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे आयुष्मान मित्र - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 September 2019

न्यूनतम वेतन व इंसेंटिव के लिए अाज से क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे आयुष्मान मित्र

सिटी सिविल अस्पताल में हड़ताल पर बैठे अायुष्मान मित्र।

भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

न्यूनतम वेतन व इंसेंटिव की मांग काे लेकर 18 सितंबर से हड़ताल कर रहे आयुष्मान मित्र अब मंगलवार से क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। साेमवार काे भी आयुष्मान मित्राें ने काले रंग की पट्टियां बांध कर विराेध जताया।

आयुष्मान मित्राें के मुताबिक उनके मानदेय में भी भेदभाव किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग उन्हें 5 हजार रुपए मानदेय दे रहा है, जबकि दूसरे जिलाें में न्यूनतम वेतन व इंसेंटिव दिया जा रहा है। आयुष्मान मित्र पंकज, रिशु अादि के मुताबिक वे जब से विभाग में अाए हैं तब से उन्हें इंसेंटिव नहीं दिया गया। उन्हाेंने कहा कि एक तरफ तो स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान भारत योजना का एक साल पूरा कर चुका है, दूसरी तरफ उन्हें अपने इंसेंटिव व मानदेय के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news ayushman mitra will conduct a gradual hunger strike from today for minimum salary and incentive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mfsniu

ADD











Pages