द हैदराबादी रामलीला व ड्रामेटिक क्लब कल से करेगा रामलीला का मंचन शुरू - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 24 September 2019

द हैदराबादी रामलीला व ड्रामेटिक क्लब कल से करेगा रामलीला का मंचन शुरू

पानीपत| द हैदराबादी रामलीला एवं ड्रामेटिक क्लब की अाेर से 26 सितंबर काे श्रीरामलीला का मंचन शुरू हाेगा। मंगलवार काे वार्ड-7 स्थित श्रीराम मंदिर एवं श्रीसनातन धर्म सभा एवं भारतीय महाबीर दल के सदस्याें ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

डायरेक्टर भूषण वधवा ने बताया कि 26 सितंबर काे ध्वजारोहण शाम 5 बजे हाेगा। 27 काे नारद लीला हाेगी, इसमें धर्म सिंह छाैक्कर मुख्य अतिथि रहेंगे। 28 श्रीराम जन्माेत्सव, 29 काे पतंग लीला, ताड़का वध, 30 काे सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद, 1 अक्टूबर काे श्रीरामचंद महाराज के संग सीता का शुभ विवाह हाेगा। इसमें समाजसेवी रमेश चुघ व पवन चुघ मुख्य अतिथि रहेंगे। 2 काे ड्रामा, 3 काे श्रीराम बनवास, 4 काे भारत मिलाप, 5 काे सरुपणखा, सीता हरण, 6 काे बाली सुग्रीव, लंका दहन, 7 काे अंगद संवाद, लक्ष्मण मूर्छा, 8 काे श्रीराम-रावण संग्राम दशहरा ग्राउंड में, 9 अक्टूबर काे भरत मिलाप अाैर राम राजतिलक हाेगा। स्टेज डायरेक्टर जवाहर जुनेजा ने बताया कि 2 अक्टूबर काे रात 7:30 बजे सिया जू संग तीनाें बहनाें की डाेली श्रीराम मंदिर से दी हैदराबादी रामलीला ग्राउंड तक अाएगी। इस माैके पर प्रधान जगदीश बांगा, बंसत रामदेव, शक्ति रेवड़ी, भाेलानाथ नारंग, शशि चुघ, किशन शर्मा, युद्धवीर रेवड़ी, सतीश जुनेजा, गगन जुनेजा, रवि अाहुजा, सन्नी जुनेजा माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2liNnoB

ADD











Pages