राष्ट्र और समाज सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है, इससे आत्मिक सुख मिलता है : अराेड़ा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 24 September 2019

राष्ट्र और समाज सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है, इससे आत्मिक सुख मिलता है : अराेड़ा

एसडी पीजी कॉलेज में मंगलवार काे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस के गोल्डन जुबली वर्ष को सामाजिक सरोकार और राष्ट्रीय सेवा भाव के साथ मनाया गया। मंगलवार काे काॅलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ मतदान के महत्त्व और कर्तव्य को लेकर एक नाटक वाेट कर सोच कर का मंचन भी किया गया। इस नाटक में काॅलेज के प्रो. आशीष गर्ग, प्रो. मनमीत सिंह, सुमन रानी, प्रीती, सुष्मिता, पिंटू पांचाल और रोहित शर्मा ने भाग लिया। क

कॉलेज प्रधान डॉ. एसएन गुप्ता ने कहा कि एनएसएस यूनिट के जोश, विचार और प्रयासों को देखकर उन्हें फक्र का अहसास हुआ है। एनएसएस एक कल्याणकारी सोच है। जिसके माध्यम से हम कितने ही सामाजिक कार्य कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि 1969 से शुरू कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग ने नित नए आयाम छुए हैं। राष्ट्र और समाज सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं हैं। ऐसा करने से न सिर्फ हमें आत्मिक सुख का अनुभव होता है, बल्कि इससे हमारा व्यक्तित्व भी मजबूत और दृढ़ होता है। सकारात्मक सोच पैदा होने से हमें जीवन में इसका लाभ मिलता है। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. राकेश गर्ग ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हर एनएसएस कार्यकर्ता को सिखाया जाता है कि उन्हें आगे जाकर समाज और देश की देखभाल करनी हैं। देश में अशिक्षित लड़कियां होने का मतलब है कि देश की 40 प्रतिशत आबादी का अशिक्षित होना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mvXs1H

ADD











Pages