शिक्षा बोर्ड चेयरमैन के सामने स्कूलों के लिए एनरोलमेंट डेट बढ़ाने समेत तीन मांगें रखीं - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 25 September 2019

शिक्षा बोर्ड चेयरमैन के सामने स्कूलों के लिए एनरोलमेंट डेट बढ़ाने समेत तीन मांगें रखीं

फैडरेशन आॅफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल फैडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा व भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राम अवतार शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाॅ.जगबीर सिंह से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख रूप से बोर्ड चेयरमैन को हरियाणा के 3206 स्कूलों के लिए एनरोलमेंट की तिथि को बढ़ाने की मांग की, जिस पर बोर्ड चेयरमैन ने पांच अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क के तिथि बढ़ाने का आश्वासन दिया। इससे 3206 स्कूलों को अंतरिम राहत मिल सकेगी। फैडरेशन ने इस दौरान अन्य मुद्दों को भी बोर्ड चेयरमैन के समक्ष उठाया, जिनमें जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से काउंटर साइन का मामला, बोर्ड द्वारा ईएसआई व ईपीएफ का रिकार्ड मांगे जाने बारे तथा अन्य बोर्ड द्वारा आने वाले बच्चों के रिकाॅर्ड चेकिंग को लेकर मांग उठाई। उन्होंने बताया कि इससे अनावश्यक रूप से स्कूल संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इन शर्तों को तुरंत प्रभाव से उठाए जाने की मांग की।

बोर्ड चेयरमैन ने इन तीनों मांगों को भी मानते हुए इनका समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामअवतार शर्मा, बलदेव सैनी व अनेक जिलों के जिलाध्यक्ष थे।

हरियाणा शिक्षा बोर्ड में बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह से मुलाकात करते फैडरेशन आॅफ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhiwani News - haryana news three demands including increase in enrollment date for schools were placed before the board of education chairman


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lCBGcx

ADD











Pages