गुरबाणी मुकाबले के लिए 525 बच्चों का रजिस्ट्रेशन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday 13 October 2019

गुरबाणी मुकाबले के लिए 525 बच्चों का रजिस्ट्रेशन

अम्बाला | पहली पातशाही गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में एसजीपीसी द्वारा 20 अक्टूबर को गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में हाेने वाले गुरबाणी मुकाबले “550 साला जपजी साहिब कंठ दे नाल’ के लिए अब तक 525 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। रविवार को पंजोखरा साहिब में रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष स्टाल लगाया गया जिसमें 200 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान पंजोखरा साहिब के मैनेजर सुखदेव सिंह, गुरजंट सिंह, परमिंद्र सिंह, हरमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे। मुकाबले सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक होंगे। मुकाबलों में प्रथम ग्रुप कक्षा पहली से 5वीं तक का होगा, जिसमें बच्चों को 5 पौड़ियां जपजी साहिब व्याख्या सहित करनी होंगी। दूसरा ग्रुप कक्षा छठी से 8वीं तक होगा, जिसमें बाणी जपजी साहिब (संपूर्ण) कंठ 10 पौड़ियां व्याख्या सहित करनी होंगी। तीसरा ग्रुप कक्षा 9वीं से 12वीं तक होगा, जिसमें बाणी जपजी साहिब (संपूर्ण) कंठ 20 पौड़ियां व्याख्या सहित करनी होंगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक होगी। एसजीपीसी को उम्मीद है कि 700 से अधिक प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news 525 children registered for gurbani competition


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35x8TYU

ADD











Pages