जिस फोन और लैपटॉप में अश्लील फोटो का शक था, आरोपियों ने उसे तोड़कर हिंडन नदी में फेंका - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday 15 August 2020

जिस फोन और लैपटॉप में अश्लील फोटो का शक था, आरोपियों ने उसे तोड़कर हिंडन नदी में फेंका

फरीदाबाद जिले के जसाना गांव में बीते दिनों दिनदहाड़े पति-पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस चारों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। इस दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने खून से सने कपड़े और जिस लैपटॉप और फोन में अश्लील फोटो होने का शक था, उसे यमुना की सहायक हिंडन नदी में फेंक दिया था। पुलिस अब गोताखोरों की मदद से उस टूटे हुए लैपटॉप और मोबाइल को ढूंढने में जुटी है क्योंकि सुखबीर जिन अश्लील फोटो के दम पर पत्नी मोनिका की भाभी को ब्लैकमेल कर रहा था, वह उसी में थी। इसी वजह से हत्या की गई थी।

बता दें कि चारों आरोपी बीते तीन दिन से पुलिस रिमांड पर हैं। क्राइम ब्रांच की टीम लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने जैसे ही इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने लैपटॉप और मोबाइल हिंडन नदी में फेंक दिया, क्राइम ब्रांच की टीम वहां गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। वहीं इस मामले में सुबूत जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम मेरठ भी गई हुई है।

अश्लील फोटो के दम पर ब्लैकमेलिंग करने की वजह से की गई थी हत्या
मृतक सुखबीर के पास अपनी पत्नी मोनिका की भाभी की अश्लील फोटो थी। इन फोटो के दम पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। रक्षा बंधन के दिन उसने यह बात अपने भाई विष्णु को बता दी। इस खुन्नस में विष्णु ने यूपी मेरठ के तीन भाड़े के बदमाशों के साथ मिलकर सुखबीर और मोनिका की हत्या कर दी।

जसाना गांव की रहने वाली मोनिका की शादी 2013 में फतेहपुर चंदीला निवासी सुखबीर के साथ हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी। मोनिका मायके में ही अलग मकान बनाकर रहती थी। बीते दिनों विष्णु और उसके तीन साथियों ने घर में घुसकर सुखबीर और मोनिका की हत्या कर दी थी। बदमाशों ने सुखबीर को गोली मारी थी, जबकि पत्नी मोनिका की गर्दन तोड़ दी थी। दोनों के हाथ बंधे हुए थे। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की वजह से आरोपी घर में घुसते नजर आए थे, जिसके दम पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक सुखबीर और उसकी पत्नी मोनिका। दोनों के हाथ बांधकर हत्या की गई थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y5ONmC

ADD











Pages