मंगल व रोहिणी नक्षत्र में 70 साल बाद आज मनेगा करवा चौथ - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday 16 October 2019

मंगल व रोहिणी नक्षत्र में 70 साल बाद आज मनेगा करवा चौथ

करवा चौथ का त्यौहार गुरुवार को है। इस बार 70 साल बाद ऐसा संयोग आ रहा है, जब सुहागिन मंगल व रोहिणी नक्षत्र में पति की दीर्घायु की कामना करेंगी। गुरुवार को व्रत की समयावधि भी करीब 14 घंटे की रहेगी। यह संयोग सुहागिनों के लिए फलदायी होगा। क्योंकि रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी के योग से मार्कंडेय और सत्याभामा योग बेहद खास है।

इसका सबसे ज्यादा लाभ उन महिलाओं की जिंदगी में आएगा जो पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। उधर, बुधवार को करवा चौथ के लिए बाजारों में दिनभर रौनक रही। महिलाएं व्रत के दौरान पूजन के लिए मिट्टी के करवा समेत धातु के करवे की खरीदारी की। जगह जगह मेहंदी के लिए स्टॉल लगे थे। ब्यूटी पार्लर बुक रहे।

फरीदाबाद. बाजार में करवा चौथ पर मेहंदी लगवातीं युवतियां।

करवा चौथ का यह है महत्व

पंिडत गौरीशंकर मिश्र ने बताया कि माता पार्वती ने शिव को पाने के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। इसी व्रत के बाद उनका विवाह भगवान शिव से हुआ। कहा जाता है कि राजा बलि ने भगवान विष्णु को कैद कर लिया था, जिसके बाद मां लक्ष्मी ने करवा चौथ का व्रत रखकर उन्हें मुक्त कराया। इसके बाद से करवा चौथ कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने लगा।

युवतियों ने भी रचाई मेहंदी

करवा चौथ को लेकर युवतियों में भी काफी क्रेज है। बाजारों में वे भी मेहंदी रचाने पहुंचीं। याशिका ने बताया कि उनका एंगेजमेंट हो गया है, कुछ माह बाद शादी होने वाली है। ऐसे में वह भी व्रत रखेंगी। मेहंदी लगाने पहुंची आरती ने बताया कि वह अपने घर की महिलाएं के साथ यहां मेहंदी लगवाने आई हैं। भले ही वह यह व्रत नहीं रख रही हैं, लेकिन इस त्योहार की खुशी में शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Faridabad News - after 70 years in mars and rohini constellation karva chauth will be considered today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32o0NzL

ADD











Pages