महर्षि वाल्मीकि ने दुनिया काे दिया अहिंसा व शिक्षा का संदेश : संजू राणा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday 13 October 2019

महर्षि वाल्मीकि ने दुनिया काे दिया अहिंसा व शिक्षा का संदेश : संजू राणा

वाल्मीकि आश्रम अधोया में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस मनाया

भास्कर न्यूज | बराड़ा

वाल्मीकि आश्रम अधोया में भगवान वाल्मीकि सभा एवं गुरु रविदास सभा अधोया हिंदुआन द्वारा संयुक्त रूप से भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस मनाया गया। इस माैके पर झंडा पूजन किया गया। झंडे की रस्म समाजसेवी संजू राणा अधोया ने निभाई।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि दुनिया के प्रथम कवि और प्रथम अध्यापक थे। उन्होंने समस्त दुनिया काे मानव कल्याण, प्रेम, , अहिंसा व शिक्षा का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी पूरे विश्व में प्रासंगिक हैं। इस मौके पर गांव के रविदासिया समाज ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी भाईचारे व एकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यशपाल, बंटी कुमार, रवि कुमार, महिंद्र राम, सुरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, राज कुमार, सुभाष कुमार, लालाराम, बबलू, मोहित कुमार, महावीर, गुरमेल, रतनलाल, विक्की गोरी, रविंदर गोरी, दिनेश गोरी, राजेश गोरी, गौरव कुमार, रजत कुमार, अजय गाैरी विशेष रूप से माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35y2sVB

ADD











Pages