आज मोदी गोहाना तो सोनिया गांधी महेंद्रगढ़ में करेंगी रैली - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday 17 October 2019

आज मोदी गोहाना तो सोनिया गांधी महेंद्रगढ़ में करेंगी रैली

चंडीगढ़. सूबे में चुनाव प्रचार चरम पर है। 48 घंटे बाद प्रचार बंद हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी गोहाना तो कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी महेंद्रगढ़ में रैली करेंगी। वहीं दोनों ही दलों के दर्जनभर राष्ट्रीय प्रवक्ताओं ने प्रदेश में डेरा डाल लिया है।


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, शक्ति सिंह गोिहल पहले ही मोर्चा संभाल चुके हैं। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत 18 को महेंद्रगढ़ सहित अन्य राजस्थान से लगते जिलों में जनसभाएं करेंगे। सचिन पायलट भी आ रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने चंडीगढ़, रोहतक में रवि शंकर प्रसाद, गौरव भाटिया ने फरीदाबाद, शाहनवाज हुसैन ने पानीपत, सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुग्राम, आरपी सिंह ने हिसार में प्रेस वार्ता के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा है।


मनमोहन सिंह हिसार-गोहाना में आज: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की आज हिसार और गोहाना में रैलियां होंगी। वहीं कल वे सिरसा और रेवाड़ी में जनसभाएं करेंगे। सिरसा के ऐलनाबाद में पीएम की रैली होगी, क्योंकि यहां पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली रद्द हो चुकी है। इससे पहले वे दादरी, बल्लभगढ़ और कुरुक्षेत्र में तीन जनसभाएं कर चुके हैं। प्रदेश भाजपा ने उनसे तीन और जनसभाएं करने का आहवान किया था, जिसे उन्होंने मान लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोनिया गांधी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ldXO1

ADD











Pages