पूर्व सैनिक की हत्या की साजिश में शामिल एक आैर आरोपी गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday 11 October 2019

पूर्व सैनिक की हत्या की साजिश में शामिल एक आैर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने गांव रोहणात निवासी पूर्व सैनिक की हत्या की साजिश में शामिल एक आैर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं, जबकि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुमेर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी श्रीभगवान यादव ने बताया कि 27 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 8 बजे गांव रोहणात निवासी सुमेर ने जमीनी विवाद के चलते पूर्व सैनिक चंद्रपाल के घर घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक चंद्रपाल की प|ी की शिकायत पर उसके पति की हत्या किए जाने के मामले में सुमेर, बलजीत सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुमेर को पुलिस द्वारा जींद से गिरफ्तार कर लिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पूर्व सैनिक की हत्या की साजिश के मामले में एक ओर आरोपित बलजीत को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा शेष अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है, बाकी बचे अन्य आरोपितों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ध्यान रहे कि 27 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 8 बजे जमीनी विवाद के चलते सुमेर ने अपने चचेरे भाई पूर्व सैनिक चंद्रपाल की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। आरोपित सुमेर घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हो गया था। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के कुछ दिन बाद ही इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित सुमेर को गिरफ्तार कर लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3182BeL

ADD











Pages