कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह ने अनाज मंडी में मांगे वोट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday 17 October 2019

कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह ने अनाज मंडी में मांगे वोट

असंध|नई अनाज मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर गोगी ने डोर-टू डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान मंडी में व्यापारियों अाैर आढ़तियों ने उन्हें खुलकर पूरा समर्थन देकर फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। मंडी में प्रत्याशी शमशेर गोगी ने व्यापरियों अाैर आढ़तियों को संबोधित करते कहा कि भाजपा ने हमेशा व्यपारियों, आढ़तियों और किसानों को दबाने का प्रयास किया है। जिसका बदला जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट डालकर लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यापारियों, आढ़तियों काे कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इन्हें तंग करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा व्यपारियों, आढ़तियों का सम्मान किया है। गोगी ने कहा कि आज किसान, व्यापारी, युवा और महिला सहित समाज का हर एक तबका हताश और परेशान है। युवाओं को नौकरियां नहीं दी जा रही, फसल सही दाम पर नहीं बिक रही रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Asandh News - haryana news congress candidate shamsher singh asked for votes in the grain market


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MQggSF

ADD











Pages