बिश्नोई ने कहा- जनता का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मेरे साथ, सोनाली फौगाट ने कहा- पार्टी की नीतियों की जीत होगी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday 14 October 2019

बिश्नोई ने कहा- जनता का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मेरे साथ, सोनाली फौगाट ने कहा- पार्टी की नीतियों की जीत होगी

आदमपुर( मनीष बंसल ).प्रदेश की सबसे हॉट सीट आदमपुर पर पूरे हरियाणा की नजर है। खास इसलिए क्योंकि आदमपुर सीट पर 51 वर्षांे से पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के परिवार का ही कब्जा है। भारतीय जनता पार्टी दूसरी बार इस गढ़ को ढहाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा ने इस बार भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई की टक्कर में टिक-टॉक स्टार सोनाली फौगाट को मैदान में उतारा है।

सवाल- लोगों का कहना है आप नेता कम कारोबारी ज्यादा है, लोगों से कम मिलते हैं, ज्यादातर समय विदेशों में रहते हैं?
जवाब- ये भाजपा वालों का मेरी छवि खराब करने के लिए दुष्प्रचार है। मेरा कोई कारोबार नहीं है। मैं कैंसर के इलाज के लिए डेढ़ वर्ष तक विदेश में आता-जाता रहा।

सवाल-लोकसभा चुनाव में आपके ही गढ़ से आपके बेटे भव्य को करारी हार मिली, क्या वजह रही?
जवाब-केवल और केवल मोदी लहर।

सवाल-लोकसभा में हार के बाद अब आपने विधानसभा चुनाव के क्या स्ट्रेटजी अपनाई है?
जवाब-आदमपुर की जनता अब अपने-पराए की पहचान करते हुए फैसला लेगी। जनता का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन हमें हमेशा मिला है और अब पहले से भी ज्यादा जोश लोगों में दिखाई दे रहा है। जिन लोगों ने हमारे खिलाफ वोट डाला था वो सब वापस लौट आए हैं।

सवाल-अभी तक आदमपुर में कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा नहीं दिखा, इससे क्या समझा जाये?
जवाब-आदमपुर की जनता ही यहां सबसे बड़ा चेहरा है।

सवाल-भाजपा प्रत्याशी का दावा है कि उनकी सरकार बनने के बाद हलके में 700 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए गए?
जवाब-अगर भाजपा ने विकास किया होता तो हलके में नजर आता। मेरे आदमपुर हलके के साथ पांच वर्षों में भाजपा ने घोर भेदभाव किया। भाजपा प्रत्याशी ये कह रही हैं तो उनकी गलती नहीं है, उन्हें हलके की भौगोलिक स्थिति का ही ज्ञान नहीं है तो लोगों की समस्याएं कैसे देखेंगी।

टिक टॉक स्टार के नाम से फेमस हुई सोनाली फौगाट पहली बार पर्दे से दूर राजनीति के मंच पर उतरी हैं। यह उनका पहला चुनाव है अौर वो भी भजनलाल के गढ़ आदमपुर में। कुलदीप उन्हें बाहरी प्रत्याशी कह रहे हैं लेकिन सोनाली ये मानने को तैयार नहीं। इस पर सोनाली बोलीं कुलदीप से जनता का मोह भंग हो गया है क्योंकि वे आदमपुर में कम विदेशों में ज्यादा रहते हैं।

सवाल-क्या आपको उम्मीद थी कि आपको आदमपुर से टिकट मिल पाएगी। आप अपनी टिकट का आधार क्या मानती हैं?
जवाब-मैंने खुद टिकट की मांग की थी। मैं 12 वर्षों से भाजपा से जुड़ी हुईं हूं इसलिए मुझे टिकट मिला है।


सवाल-आपके बारे में कहा जा रहा है आप बाहरी प्रत्याशी हैं कुलदीप भी हर सभा में यही कहते हैं। क्या आपको आदमपुर की जनता स्वीकार कर लेगी?
जवाब-मेरा जन्म आदमपुर के गांव बालसमंद में हुआ और घर ढंढूर में। जमीन और फार्म हाउस भी आदमपुर में है। जनता ने मुझे स्वीकार किया हुआ है।

सवाल-भाजपा में बहुत नेता थे जो टिकट के दावेदार थे पर पार्टी ने आपको टिकट दिया। क्या अब पुराने कार्यकर्ता चुनाव में आपकी मदद करेंगे?
जवाब-भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल है। सभी पुराने कार्यकर्ता मिलकर कार्य कर रहे हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट थे, है और रहेंगे।

सवाल-आदमपुर को भजनलाल परिवार का गढ़ माना जाता है ऐसे में आपकी क्या रणनीति हैं?
जवाब-कुलदीप बिश्नोई ने हलके में कोई काम नहीं करवाया। उन्हें हलके की बजाय विदेशों मंे रहना पसंद है। जनता उनके झूठे वादों से तंग आ चुकी है।

सवाल-51 साल के इतिहास में आप पहली महिला है जो एक राष्ट्रीय पार्टी से कुलदीप बिश्नोई के सामने चुनाव लड़ रही हैं। आपका क्या कहना है?
जवाब-भाजपा देश की रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री तक महिलाओं को बना चुकी है। संगठन ने सोच समझकर उन्हें कुलदीप बिश्नोई के सामने उतारा है। भाजपा की नीतियों की जीत होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुलदीप बिश्नोई और सोनाली फोगाटी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MfIlUt

ADD











Pages